Saturday 2 April 2016

After eating the 7 to 8 out of 10 people do the work(खाने के तुरंत बाद ये 7 काम 10 में से 8 लोग करते हैं)

हम अपनी सेहत के दुश्मन खुद हैं। हमारी खाने-पीने की गलत आदतें ही हमें बीमारी की शिकार बनाती हैं। अब खाने-पीने की अपनी गलतियों के बारे में ही जान लें जो लोग खाना खाने के तुरंत बाद ही करने बैठ जाते हैं। यहीं गलत आदतें हमारी सेहत के लिए नुकसानदेह होती है।
भले ही आप बहुत ज्यादा हैल्दी फूड खाते हो लेकिन उसका कोई फायदा नहीं अगर वह आपके शरीर को नुकसान पहुंचाएं। अगर आप तंदरुस्त रहना चाहते हैं तो कुछ बुरी आदतों को छोड़ दें।
1. खाने के तुरंत बाद फल खाना
खाने के बाद तुरंत खाया फ्रूट अमाशय में जाकर अटक जाता है और आंतों तक सही समय पर पहुंच नहीं पाता इसलिए खाना खाने के कम-से-कम एक घंटे बाद या एक घंटे पहले फल खाने की सलाह दी जाती है। सबसे महत्वपूर्ण है कि सुबह खाली पेट फलों का सेवन करना चाहिए। इससे दिन की शुरुआत करने के लिए काफी ऊर्जा मिलती है।
2. चाय या कॉफी पीना
बहुत सारे लोगों को खाने के तुरंत बाद ही चाय या कॉफी पीने की आदत होती है अगर आपको भी ऐसी कोई लत लगी हैं तो जरा संभल जाएं चाय की पत्तियों और काफी में एसिड की मात्रा बहुत ज्यादा पाई जाती है जो शरीर में जाकर प्रोटीन को नुकसान पहुंचाती है और खाने को पचने में दिक्कत आने लगती है। अगर आपको चाय पीनी भी हैं तो
एक घंटे का गैप डालें।
3. धूम्रपान
वैसे तो धूम्रपान हमारी सेहत के लिए हानिकारक है ही लेकिन खाना खाने के तुरंत बाद करने से इसे बचना चाहिए क्योंकि इससे डाइजेशन की प्रॉब्लम होती है। खाना खाने के तुरंत बाद सिगरेट पीने से गैस्ट्रिक और एसिडिटी की समस्या हो सकती है।
4. बेल्ट लूज करना
ज्यादातर लोग खाना खाते समय बेल्ट लूज कर लेते हैं लेकिन ऐसा करना गलत है। इससे स्वास्थय पर बुरा असर पड़ता है। कहा जाता है कि बेल्ट लूज करने से आंतें ब्लॉक हो जाती है जिससे खाना अधिक मात्रा में खाया जाता है। इस बात को स्मरण में रखें कि जितनी भूख लगेें उससे थोड़ा कम ही खाएं।
5. नहाना
खाना खाने के तुरंत बाद ही न नहाएं क्योंकि इससे हाथ-पैर और शरीर में खून का प्रवाह बढ़ जाता है। और पेट के चारों तरफ प्रवाह कम हो जाता है जिससे डाइजेस्टिव सिस्टम कमजोर हो जाता है।
6. वॉक करना
वॉक करना सेहत के लिए बहुत बढ़िया मानी जाती है लेकिन खाना खाने के बाद सीधे वॉक के लिए जाना गलत है। इससे अपच की परेशानी हो सकती है। हालांकि, खाना खाने के आधे घंटे बाद टहलना स्वास्थ्य के लिए बेहतर माना जाता है।
7. खाने के तुरंत बाद सोना
खाने खाने के बाद तुरंत ही बिस्तर पर लेटना गलत आदत है इससे खाना पचता नहीं है और गैस की परेशानी और आंतों में समस्या होती है।

No comments: