रसोई गैस एक ज्वलनशील पदार्थ है और इसे होने वाली दुर्घटनाओं की ख़बरें हम यदा-कदा सुनते रहते है|
हालाँकि हम जिन एल.पी.जी. सिलेंडर का प्रयोग करते है वे सुरक्षित होते है, फिर भी हमें रसोई गैस के प्रयोग के दौरान निम्न सावधानियाँ ज़रुर रखती चाहिए:
- हमेशा BIS-प्रमाणित उपकरणों का ही प्रयोग करें |
- नया सिलेंडर लेने पर कंपनी सील और सुरक्षा टोपी को अच्छे से जाँच कर लें|
- गैस के साथ आई सुरक्षा टोपी को गैस के साथ ही बांध कर रखें|
- किसी अच्छे मैकेनिक से अपने गैस उपकरणों की नियमित जांच और सर्विस करवाते रहें|
- सिलेंडर खाली होने पर उसे सुरक्षा टोपी लगाकर ठंडे और हवादार स्थान पर रखें|
- गैस का प्रयोग न करते समय और रात को सोने से पहले रेगुलेटर नोब को ऑफ कर दें|
- सिलेंडर को हमेशा ज़मीन पर सीधी स्थिति में रखें और गैस स्टोव हमेशा सिलेंडर से ऊँचे प्लेटफॉर्म पर रखें|
- ध्यान रहे खिड़की या दरवाज़ों के परदे गैस स्टोव के आसपास न हो|
- गैस सिलेंडर को किसी गर्मी के स्रोत और ज्वलनशील पदार्थ जैसे केरोसिन इत्यादि से दूर रखें|
- रसोई में रबर, जूट, चटाई जैसे जल्दी आग पकड़ने वाली चीजों का भण्डारण न करें|
- इलेक्ट्रिक उपकरण जैसे फ्रिज इत्यादि भी रसोई में न रखें तो अच्छा है|
- यदि गैस लीक हो रहा हो तो :
- हवा के आवागमन के लिए सभी दरवाज़े और खिड़कियाँ खोल दें|
- अगरबत्ती, मोमबती और अन्य लैंप इत्यादि बंद कर दें|
- गैस का रेगुलेटर बंद कर दें और सारे गैस स्टोव भी बंद ही रखें|
- सेफ्टी टोपी को सिलेंडर के ऊपर वापस लगा दें|
- घर के इलेक्ट्रिक स्विच प्रयोग में न लें|
- अपने गैस वितरक या गैस आपातकालीन सेवा को 1906 पर सूचित करें|
- प्रयोग के दौरान:
- पहले माचिस जलाएं, फिर गैस को चालू करें|
- रसोई में सूती कपड़े पहने रहें, सिंथेटिक कपड़े पहन रसोई में काम न करें
- रसोई का उपकरणों को पकड़ने के लिए अपने पहने हुए कपड़ों का प्रयोग न करें|
- चालू गैस पर कुछ चड़ा कर भूल न जाएँ, उस पर पूरा ध्यान रखें|
स्त्रोत: ये जानकारी और इसके साथ उपयोग किये चित्र भारत सरकार की सेवा http://www.mylpg.in/ से लिए गए है|
No comments:
Post a Comment
नमस्ते,
इस ब्लॉग को बनाने का मेरा सिर्फ यही मकसद है की मै अच्छी से अच्छी जन्करिया आप तक पंहुचा सकू तो कृपया मुझे सहयोग करे मेरे पोस्ट्स को शेयर करते रहे.आप सभी दोस्तों से मुझे यही आशा है.
और कृपा करके कोई भी दोस्त भद्दा कमेंट मत करे.
Good day to you.